भंडरिया थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 18 Second

भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के भंडरिया थाना प्रांगण में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार खाखा ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं से कोई गड़बड़ी की खबर हो तो इसकी सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस वहाँ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी । उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले। जुलूस के दौरान कोई ऐसी काम ना करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे । जो लोग ताजिया रखेंगे वे इसकी लिखित सूचना थाना को दें। बैठक में डीएसपी संतोष कुमार, वीडियो विपिन कुमार भारती, सीओ मदन महली, बीस सूत्री अध्यक्ष राजू नायक, मुखिया मोनिका खलखो सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आदिवासी युवक पर पेशाब करने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन!
Next post स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।