0 0
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 30 Second



समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में अनुज कुमार श्रीवास्तव जिला समन्वयक (MIS) के द्वारा SSG 2023 अभियान में अब तक किए गए एवं किए जाने वाले कार्यों जैसे ग्रामीण स्वच्छता मूल्यांकन, सहकर्मी सत्यापन, केंद्रीय टीम के द्वारा चयनित ग्रामों पंचायतों का क्षेत्र भ्रमण, निर्मित संरचनाओं का निरीक्षण इत्यादि विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम के द्वारा घरेलू निरीक्षण, ग्राम स्तर का निरीक्षण, सामुदायिक स्थलों का निरीक्षण के साथ-साथ प्रखंड एवं जिला स्तर पर भी निरीक्षण किया जाना है एवं निरीक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।

इस हेतु सभी प्रखंड समन्वयक/ सोशल मोबिलाइजर को अपने अपने कार्य क्षेत्र में सभी ग्राम के एक एक घर में SSG 2023 के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला में कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा 2023 में जिला को अच्छा रैंकिंग दिलाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं जिला को स्वच्छ रखने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला स्थापना उप समाहर्ता-सह-गोपनीय शाखा प्रभारी, अरुण उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी, निलेश मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिमा कुमारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, साकेत कुमार पांडेय समेत सभी बीपीओ, मनरेगा सभी प्रखंड समन्वयक, पंचायती राज सभी प्रखंड समन्वयक/ सोशल मोबिलाइजर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress