मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम के जुलूस को लेकर तैयारियां चल रही है। जिस कारण विभिन्न इलाकों के मुस्लीम समुदाय के लोग अपने घरों पर ताजिया व सिपहर स्थापित करते है। मुहर्रम में मातम करते हुए जुलूस निकाला जाता है।मुहर्रम पर्व आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसकों लेकर शनिवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रमुख करुणा सोनी के उपस्थिति में संपन्न हुई।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि ताजीया-सिपड़ और जुलूस निकालने से पहले प्रशासन को अपनी तैयारी और रुट की स्पष्ट और लिखित जानकारी जरुर दे ।साथ ही निर्धारित ध्वनी के दायरे मे बाजा बजाए।अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक या कटूता फैलाने वाले सूचनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी।भ्रामक सूचनाओं पर गौर करने की आवश्कता नही है।किसी प्रकार की जानकारी सीधे प्रशासन से साझा करें। बैठक को एसडीपीओं प्रमोद कुमार केशरी,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह,सहीत कई लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, उप प्रमुख खदीजा बीबी,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह,मुखिया अजीत कुमार पांडेय,शैलेद्र कुमार सिंह,विरैची पासवान,नसरुद्दिन अंसारी,जसवंत पासवान,अनुज चंद्रवंशी,कुलदीप पासवान,फिरोज अंसारी,सबान अंसारी सहीत कई लोग मौजूद थे।
Previous post
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating