धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर की हुई कुर्की!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा: बरियातू थाना(रांची) के सब- इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने शनिवार को बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के शंकर मोड़ के नजदीक बिशुनपुरा गांव निवासी मो. फैजान पिता मो.उस्मान के घर कि कुर्की जब्ती की ।जिसमें एक लकड़ी का पलंग, एक लोहे का पलंग, एक वाशिंग मशीन, दो चादरा से बना बक्सा, एक सेलिंग फैन, एक इनवर्टर, एक बड़ा बैटरी, तीन लोहे का ड्राम, दो फाइबर कुर्सी कि जब्ती की गई। बरियातू थाना सब- इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने बताया कि मो. फैजान पर बरियातू थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि मो. फैजान की गिरफ्तारी के लिए बरियातू थाना के पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसके बावजूद आरोपी पकड़ से बाहर है उन्होंने कहा कि आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो जल्द न्यायालय के द्वारा फिरार घोषित कर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरियातू थाना में मो.फैजान के विरूद्ध 26/17 दिनांक 22 जनवरी 2017 धारा 406/420/34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
*मामला क्या है जाने विस्तार से*-मो.फैजान ने अपने सहयोगी शहाबुद्दीन अंसारी, अजरूल मियां, शहाबुद्दीन अंसारी के पत्नी हसीना बीवी के साथ मिलकर चिटफंड आयाम मल्टी ट्रेड कंपनी बनाया था। आयाम मल्टी ट्रेड कंपनी के नाम पर एजेंट के माध्यम से लोगों से पैसा जमा करवाता था। मो. फैजान ने लोगों को पैसा जमा करने के नाम पर लगभग 3 सालों में करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। आपको बता दूं कि 70 लाख का मामला बरियातू थाने में दर्ज है सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने बताया कि ऐसे कई मामले हैं जो विभिन्न थाने में दर्ज है
मौके पर स्थानीय पुलिस एएसआई संजय महतो सहित पुलिस जवान मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating