*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड वासियों की समस्याओं के निवारण हेतु डीसी के समक्ष तीन दर्जन से अधिक मामले आये।उपायुक्त श्री दोड्डे सभी फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की एवं संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।उपायुक्त के इस जनता दरबार में फरियादियों द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा निर्गत नहीं करने,दबंगो द्वारा ज़मीन हड़पने,पारिवारिक विवाद,सरकारी जमीन पर अतिक्रमण,पेंशन रूक जाने,म्युटेशन नहीं होने,रसीद नहीं काटे जाने,एलपीसी निर्गत नहीं करने,आवास,राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आये तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिये.
Read Time:1 Minute, 32 Second