3 1
सी.बी.एस.ई सहोदया के पदाधिकारियों ने की उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक पलामू से शिष्ट मुलाकात। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 53 Second


8 अगस्त 2023 को सी. बी. एस. ई. पी.जी.एल सहोदया पलामू के सदस्यों ने उपायुक्त श्री शशी रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन से शिष्टाचार भेंट किया। पी.जी.एल सहोदया के अध्यक्ष एवं सिटी कोऑर्डिनेटर सी. बी. एस. इ. पलामू सह प्राचार्य एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर डॉक्टर जी.एन.खान के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर नवागंतुक पदाधिकारियों का स्वागत किया। अधिकारियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त महोदय ने बताया कि हम सितंबर महीने में बैठक कर पलामू में कैरियर काउंसलिंग क्लासेस शुरू करेंगे । यह काउंसलिंग बारहवीं कक्षा में शुरू करने का उन्होंने सुझाव दिया, जिससे बच्चे गलत करियर चुनकर अपना भविष्य न बिगाड़े। उपायुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों से उनके विद्यालयों में गरीब बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली, तथा अधिकारियों से भी उनके कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैं बीच-बीच में शिक्षा की गुणवत्ता एवं आप लोगों की समस्याओं से अवगत होता रहूंगा । पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी मुलाकात के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उचित मार्गदर्शन किया। शिष्टमंडल ने उपविकास आयुक्त श्री रवि आनंद जी से भी मुलाकात किया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन प्राप्त किया।

पी.जी.एल सहोदया के अध्यक्ष सह सिटी कोआर्डिनेटर सी.बी.एस.ई पलामू गढ़वा सह प्राचार्य एम.के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के नेतृत्व में पहुंचे। इस दल में श्री अशलेश पांडे महासचिव सहोदया सह प्राचार्य रोटरी पब्लिक स्कूल चैनपुर, श्री पी. पी. गुप्ता उपाध्यक्ष महोदय प्राचार्य गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,श्री राहुल सिंह सचिव आई.टी. सेल सह प्राचार्य ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल, श्री बरुचि राकेश सचिव
सहोदया पाठ्येतर क्रियाकलाप सह प्राचार्य एलिट पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress