आजादी के अमृत महोत्सव मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम का किया गया आयोजन!

भवनाथपुर आजादी के अमृत महोत्सव मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को मकरी व अरसली दक्षिणी पंचायत में वृक्ष लगाकर अमृत वाटिका का स्थापना किया गया। बीडीओ जयपाल महतो की उपस्थिति में मकरी पंचायत मुखिया सरीता देवी ने 100 पौधा व अरसली दक्षिणी मुखिया अनीता देवी ने 75 पौधा रोपण हेतु गढा खुदाई व शिलापट का निर्माण कार्य विधिवत पूजा के बाद नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर मुखिया सरिता देवी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत में सभी नियमो का अक्षरसः अनुपालन करना सभी देश वासियों का प्रथम कर्तव्य व धर्म है, इसे लेकर पंचायत में बच्चो के साथ रैली, मिटी संग्रह व तिरंगा झंडा निर्धारित तिथि को निकाली जाएगी। वहीँ अरसली दक्षिणी मुखिया अनीता देवी ने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर यह कार्यक्रम रखा गया है। देश के बलिदानियों को याद किया गया, जिनके शहादत के बदले हमे आजादी मिली। इस उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता और संस्कृति को अक्षुण बनाये रखने के लिए शपथ लिए। साथ ही दोनों पंचायतो से “मेरी मिट्टी मेरा देश” मेरा मान मेरा अभिमान के तहत गांव की पवित्र मिट्टी को विधिवत पूजा पाठ कर के कलश में उठाकर पंचायत में कलश यात्रा की गई तथा उक्त कलश को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय को भेजा गया।
इस मौके पर पंचायत सचिव भुवनेश्वर सिंह, राजगीर कुमार, अशोक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह, मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, बीपीओ तहमिद अंसारी, रोजगार सेवक दयानंद प्रजापति, सुनील पासवान आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating