0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च जिला कार्यालय से समाहरणालय गढ़वा तक निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सरकार वापस जाओ.. छात्र युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद… प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 वापस लो.. मिथिलेश ठाकुर वापस जाओ… जैसे अनेकों नारे कार्यकर्ताओं ने लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार छात्र युवा विरोधी है हेमंत सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 (काला कानून) लाया है इससे छात्र युवा का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में युवाओं को छलने का काम किया जा रहा है। हेमंत सरकार झारखंड में हिटलरशाही चला रही है युवाओं को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब युवा मौन नहीं बैठेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि झामुमो सरकार युवा विरोधी सरकार है युवाओं के आवाज को दबाने के लिए तरह तरह का अनर्गल नियम कानून बना रहा है जिससे युवाओं की आवाज को दबाया जा सके। लेकिन अब सबको मिलकर ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। तभी झारखंड का भला होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक ला कर छात्रों युवाओं के आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन अब युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा तैयार हैं गांव शहर हर जगह युवाओं में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार युवा विरोधी जन विरोधी सरकार है आनेवाले समय युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा समुदाय संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार छात्र युवा विरोधी अध्यादेश को तत्काल वापस ले अन्यथा भाजयुमो गढ़वा जिला के तमाम छात्र युवा के लिए चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। भाजयुमो कार्यकर्ता छात्रों युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजपा नेता ब्रजेश धर दूबे मीरा यादव पार्वती सिंह लक्ष्मीकांत पाण्डेय बिपिन तिवारी मनीष गुप्ता टुना बाबा राम उनय तिवारी। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अखिलेश तिवारी उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद लखन चौधरी कंचन पाण्डेय देवकांत ओझा बलराम यादव ज्ञान रंजन चौबे सकेन्द्र चौधरी रविन्द्र प्रसाद गिरीवर यादव नंदु चौधरी श्रवण तिवारी राजेन्द्र गुप्ता बैजनाथ शुक्ल वेदप्रकाश तिवारी नयमुद्दीन खान योगेन्द्र गुप्ता लाल बिहारी यादव पन्ना सिंह नशरुद्दीन अंसारी विजय तिवारी सुमीत तिवारी खुर्शीद आलम मुन्ना तिवारी शेखर धर दुबे रितेश अग्रवाल अभिषेक तिवारी छोटु मेहता रविन्द्र यादव विष्णुदेव यादव हरिहर मेहता सत्यनारायण ठाकुर सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *