पैक्स अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, रवि कुमार रवि बने पैक्स अध्यक्ष!
केतार पंचायत सचिवालय के सभागार में गुरुवार को दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता आनंद कुमार की देखरेख में लॉटरी के माध्यम से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें रवि कुमार रवि को विजेता घोषित किया गया इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि कुमार रवि को प्रमाण पत्र दिया गया इससे पूर्व निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार दंडाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा दोनों प्रत्याशी मिथिलेश कुमार गुप्ता और रवि कुमार रवि की उपस्थिति में बंद कमरे में दोनों प्रत्याशियों का कागज के टुकड़े में अलग-अलग नाम लिखकर डब्बा में डाला गया इसके बाद नाबालिक बच्चों से लॉटरी निकाली गई। जीत की घोषणा के बाद रवि कुमार रवि के समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई उल्लेखनीय है कि पैक्स प्रबंधन समिति का चुनाव 22 अगस्त को हुआ था। वही मौके पर मुख्यालय इंस्पेक्टर सुनील कुमार उदय कुमार एसआई संजय हेंब्रम मुखिया प्रमोद कुमार प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद अमरनाथ जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating