यूक्रेन में फसा गढ़वा जिला का दो छात्र
रूस और यूक्रेन में तनाव इंतने बढ़ गए है की दोनो देशों के बिच युद्ध की स्थिती उत्पन्न हो गई है। सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द हो चुकी है। एक दुसरे पर हमले जारी हैं। बड़ी संख्या में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के माता-पिता चिंतित हैं। गढ़वा जिले के दो युवकों के फंसे होने की जानकारी मिली है। इनमें रमना थाना क्षेत्र के परसवान निवासी मोबारक अली के पुत्र साजिद अली तथा खरौंधी के इंदू अंसारी के पुत्र असरफ शामिल हैं। बताया गया कि साजिद अली यूक्रेन के जेप्रोजिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल का छात्र है। उनके परिजन प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। यूक्रेन के जेप्रोजिया शहर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे रमना के परसवान निवासी साजिद अली ने गुरुवार की दोपहर में अपने माता-पिता को फोन पर जानकारी देते हुए कहां कि जेप्रोजिया शहर रूस के सीमा के समीप है। यहां लगातार हमला हो रहा है। हमलोग को घरों से बाहर निकले पर पाबंदी लगा दी गई है। समाचार ऐजेसी के मुताबिक कीव के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रूस का कब्जा की सूचना मिल रही है। सभी फ्लाइट रद कर दिया गया है।
यूक्रेन से भारतीय राजदूत ने सभी लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहे अपने घर से बाहर नहीं निकले।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating