झारखंड के जामताड़ा जिले से बिरगांव के पास नौका पलटने 16 लोग लापता,
Jharkhnad। झारखंड में बदलते मौसम का कहर देखने को मिला है, तेज तूफान और बारिश की चपेट मे आने से नाव पलटी, 16 लोग लापता,
झारखंड के जामताड़ा Jamtara जिले से बिरगांव के पास नौका पलटने की खबर आई है। तेज तूफान की वजह से नाव पलट गई। इस हादसे के बाद नाव पर सवार 16 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के वीरग्राम-बारबेंदिया के बीच बराकर नदी पर गुरुवार की शाम छे बजे ओवरलोड नाव पलटने से कई लोग पानी में डूब गए. नाव पर क़रीब 18 लोग सवार थे, वहीं नाव पर 8 बाइक भी लदी हुई थी. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कुल दो लोगों के शव को पानी से बाहर से निकाला गया है, जबकि चार लोग तैरकर बाहर निकले हैं. इस संबंध में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है, जिसकी प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है.
बता दें कि वीरग्राम व बारबेंदिया के बीच साल 2007 में 36 करोड़ 87 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. लेकिन 18 अगस्त 2009 को पुल के 56 पीलर में से पांच पीलर पानी के तेज बहाव में बह गए थे. जिसके बाद से पुल निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है।
ऐसे में लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। गौरतलब है कि बारबेंदिया और जामताड़ा के बीच भारी संख्या में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating