0 0
पुराने पंचायत भवन के पास लगेगा सब्जी मंडी, ढोल बजाकर लोगों को दी गई जानकारी! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 39 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


विशुनपुरा प्रखंड वाशियो का चीर परिचित मांग स्थाई सब्जी मंडी का माननीय ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के पहल पर पूरा हुआ ।विदित हो की विशुनपुरा बाजार में सब्जी विक्रेताओं का स्थाई जगह न होने पर अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब ऐसा नहीं होगा। कल से सब्जी मंडी विशुनपुरा पुराना पंचायत भवन के पास लगेगा इसके लिए प्रमुख के निर्देश पर आज पूरे बाजार में डिग्री पिटवाया भी गया। यह कार्य को पूरा करने के लिए सभी प्रखंडवाशियो का सहयोग अपेक्षित है । प्रमुख इस कार्य को लेकर प्रस्ताव पंचायत समिति के बैठक में भी पारित करवा चुकी है, आज यह कार्य इसलिए अचानक करना पड़ा क्योंकि सब्जी विक्रेताओं को हमेशा स्थाई जगह न होने के कारण कभी यहां तो कभी वहां विस्थापित होना पड़ता है‌। उसी तरह आज प्रशासन द्वारा बैंक से 100 मीटर की रेडियस के बाहर सब्जी दुकान लगाने का आदेश दिया गया था।इसकी सूचना मिलते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने इस बार स्थाई जगह पुराना पंचायत भवन के पास सब्जी मंडी लगाने का सब्जी विक्रेताओं से अपील की ,डिग्रिया पिटवाई और उन्हे हर संभव सहायता का भरोसा दिया। और बताया की आप निर्भीक होकर पुराना पंचायत भवन के पास अपना दुकान लगाए ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी आप सभी हमेशा सब्जी विक्रेताओं के साथ खड़ी है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, जसवंत कुमार रवि, सोनू कुमार रवि, सुनील पासवान, मनोज कुमार पाल, अनुज कुमार पाल, अनिल कुमार पाल, तुलसीराम, विनोद यादव सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress