पुराने पंचायत भवन के पास लगेगा सब्जी मंडी, ढोल बजाकर लोगों को दी गई जानकारी!
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखंड वाशियो का चीर परिचित मांग स्थाई सब्जी मंडी का माननीय ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के पहल पर पूरा हुआ ।विदित हो की विशुनपुरा बाजार में सब्जी विक्रेताओं का स्थाई जगह न होने पर अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब ऐसा नहीं होगा। कल से सब्जी मंडी विशुनपुरा पुराना पंचायत भवन के पास लगेगा इसके लिए प्रमुख के निर्देश पर आज पूरे बाजार में डिग्री पिटवाया भी गया। यह कार्य को पूरा करने के लिए सभी प्रखंडवाशियो का सहयोग अपेक्षित है । प्रमुख इस कार्य को लेकर प्रस्ताव पंचायत समिति के बैठक में भी पारित करवा चुकी है, आज यह कार्य इसलिए अचानक करना पड़ा क्योंकि सब्जी विक्रेताओं को हमेशा स्थाई जगह न होने के कारण कभी यहां तो कभी वहां विस्थापित होना पड़ता है। उसी तरह आज प्रशासन द्वारा बैंक से 100 मीटर की रेडियस के बाहर सब्जी दुकान लगाने का आदेश दिया गया था।इसकी सूचना मिलते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने इस बार स्थाई जगह पुराना पंचायत भवन के पास सब्जी मंडी लगाने का सब्जी विक्रेताओं से अपील की ,डिग्रिया पिटवाई और उन्हे हर संभव सहायता का भरोसा दिया। और बताया की आप निर्भीक होकर पुराना पंचायत भवन के पास अपना दुकान लगाए ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी आप सभी हमेशा सब्जी विक्रेताओं के साथ खड़ी है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, जसवंत कुमार रवि, सोनू कुमार रवि, सुनील पासवान, मनोज कुमार पाल, अनुज कुमार पाल, अनिल कुमार पाल, तुलसीराम, विनोद यादव सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating