प्रज्ञा केंद्र में आग लगने से दो लाख रुपए नगद सहित अन्य समान जलकर हुई खाक
धुरकी से संतोष कुमार की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत के करवापहाड़ गांव में एक प्रज्ञा केंद्र में बुधवार को रात्रि में अचनाक आग लग लग गई प्रज्ञा केंद्र के संचालक ग्यासुद्दीन अंसारी के पुत्र नुर्शिद अंसारी व खुर्शीद आलम ने बताया की प्रज्ञा केंद्र में दो लाख रुपए नगद लैपटॉप,प्रिंटर,बैटरी, इनवाइटर, कूलर, काउंटर, सहित बैंक पासबुक, एटीएम, चेकबुक और मैट्रिक इंटर का सर्टिफिकेट तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया भुक्तभोगी ने भावुक होकर बताया की प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके घर में सोए हुवे थे जब गुरुवार को सुबह उठ कर देखा तो दुकान का वेंटीलेटर से धुआं आ रहा था इसके बाद तुरंत दुकान खोल के देखा तो दुकान में आग पूरी तरह से लगी हुई थी और तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया था, इस आगजनी से पूरे घर वाले चिंतित हो गए है वही भुक्तभोगी ने बताया की इस दुकान में प्रज्ञा केंद्र के अलावा सीएसपी का भी काम किया जा रहा था और ग्राहक को लेन देन के लिए दो लाख कैश नगद भी काउंटर में रखा था वही नगद के अलावा दुकान के सारा सामान जल गया इधर भुक्तभोगी घटना क्रम की जानकारी थाना कार्यालय को लिखित रूप से दे दिया है
इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन में आगजनी की घटना को दर्शाया गया है जांच की जा रही है
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating