2 0
Read Time:4 Minute, 37 Second



घायल महिला का हालचाल लेतीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं

गढ़वा। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने रविवार को सदर अस्पताल पहुंच कर सदर प्रखंड के जाटा गांव निवासी घायल ईमली देवी का हालचाल लिया। वहीं पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सदर अस्पताल से लौैटने के बाद पत्रकार वार्ता आयोजित कर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि शहर से सटे जाटा गांव में एक गरीब महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की घटना घट रही है। इस मामले में ना ही पुलिस रुचि ले रही है और ना ही गढ़वा विधायक कोई ध्यान दे रहे हैं। खासकर कुछ दिन पूर्व महिला की सम्मान में सड़क पर प्रदर्शन करने वाली झामुमो की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेखा चौबे और अन्य महिलाएं नजर आ रही हैं। गरीब महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई है। यहां भी एक महिला को सम्मान दिलाने के लिए झामुमो की महिलाओं को सड़क पर उतरना चाहिए था। महिला को अपमानित ही नहीं किया गया बल्कि इस घटना में महिला को शर्मसार भी किया गया है। इसे ही भाजपा अदमियांईन कहती है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। ना घर में सुरक्षित हैं और ना ही बाहर में। हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं के साथ लगातार हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। सरकार को तंत्र पूरी तहर से फेल है। जब पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी आम-आवाम, गरीब की आवाज को बुलंद करते हैं उनके हित में झामुमो सरकार को घेरने का काम करते हैं तो पूर्व विधायक के खिलाफ गढ़वा के विधायक और झामुमो के लोग साजिश रच कर उन्हें बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के लगातार बढ़ते जनाधार को देखकर झामुमो के लोगों की खासकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर का रातों की नींद गायब हो गई है। झामुमो के सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस सरकार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया है। अच्छे व ईमानदार अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है। जिले में भी वैसे ही अधिकारियों व पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है जो जनता की कम मंत्री के ज्यादा सुनते हैं। जनता का कोई भी काम नहीं हो रहा है। चारो तरफ त्राहि-त्राहि लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सत्यंेद्रनाथ तिवारी से ही गढ़वा का भला होगा। सरोज िसंह ने कहा कि एक अक्टूबर को देश स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन सदर अस्पताल गढ़वा की स्थिति बद से बदत्तर है। सदर अस्पताल पहुंचने वाले स्वस्थ्य व्यक्ति भी मरीज हो जाएगा। इतनी गंदगी का अंबार सदर अस्पताल में लगा हुआ है। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने भी पहुंुचे थे। उन्हांेने कहा कि घायल महिला मंत्री के आवास के नजदीक गांव की है लेकिन घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी उक्त महिला का हालचाल लेना और उसे न्याय दिलाना वे ठीक नहीं समझे। क्योंकि वह महिला गरीब परिवार की है। सदर अस्पताल घायल महिला से मिलने पहुंचने वाली भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं में मीना गुप्ता, पार्वती सिंह, गिरिजा देवी, मधुलता देवी आदि शामिल थीं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *