0 0
101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को सफल करने के लिए जिले के विशुनपुरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया बैठक। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 30 Second



प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख तथा 20 सूत्री अध्यक्ष ने इस कार्य को सराहनीय बताया, कहा मिलकर करना है सामुहिक विवाह को सफल





गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के द्वारा चलाए जा रहे दहेज प्रथा बाल विवाह को बहिष्कार हेतु अभियान तथा 6 दिसंबर को आयोजित 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को सफल करने के लिए जिले के विशुनपुरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मानक करकट्टा, प्रखंड प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र देव विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जेएसएलपीएस के प्रबंधक मोनिका उपाध्यक्ष व पंचायत सचिव आंगनबाड़ी सेविका, रोजगार सेविका एवं सेवक के साथ संस्था सचिव विकास कुमार माली ने एक बैठक में उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख तथा 20 सूत्री अध्यक्ष ने इस कार्य को सराहनीय करते हुए सभी लोगों को मदद करने के लिए तथा अपनी-अपनी कन्याओं को इस संस्था से निबंध करने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कहा। संस्था सचिव विकास कुमार माली ने कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में सारी जानकारी दिया। साथ ही साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि के समक्ष आग्रह किया गया कि अपने-अपने पंचायत में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे अभिशाप को जड़ से मिटाना है। और संस्था द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से जिले के सभी पंचायत के वैसे कन्याओं को संस्था से जोड़कर लाभान्वित कराए की जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा यह सभी कृतियों को दूर करने के लिए तथा इस सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे हैं। अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में सभी प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर अपने-अपने क्षेत्र से वैसी अत्यंत निर्धन गरीब असहाय कन्या के माता-पिता जो अपने पुत्री की विवाह नहीं कर सकते हैं। वैसे लोगों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को प्रस्तुत करें। जिससे कि वह सूची कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सूची के माध्यम से सर्वे कर वैसे कन्याओं को लाभान्वित किया जा सके। साथ ही साथ बाल विवाह दहेज प्रथा को बहिष्कार किया जा सके। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा प्रमुख पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव सहित संस्था के लोग आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress