पुलिस इंस्पेक्टर ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाने को किया सुपुर्द।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा: शनिवार रात्रि में गस्त पर निकले पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने चितरी गांव के समीप श्री बंशीधर नगर- बिशुनपुरा मार्ग पर बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर बिशुनपुरा थाना को सौंप दिया।
वही इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने बताया कि दर घाट से अवैध बालू लदा नीला रंग का पावर ट्रैक्टर( इंजन पर अंकित नंबर JH14H 2798) बंशीधर नगर की ओर जा रहा था, जिसे पकड़ कर अग्रेतर करवाई के लिए विशुनपुरा अंचलाधिकारी को सूचित किया गया है।
विदित हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू का उठाव पूर्णतः बंद कर दिया गया है लेकिन इसके बावजूद भी बालू माफिया बेखौफ होकर बालू का उत्खनन कर रहे हैं। बालू माफियाओं के द्वारा अवैध बालू उठाव कर दूसरे प्रखंड रमना व बंशीधर नगर में बड़े पैमाने पर सप्लाई किया जा रहा है। बालू माफिया अक्सर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर बड़ी मात्रा में बालू का उत्खनन करते हैं और ऊंची दामों पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।
वही संबंध में अंचलाधिकारी निधि रजवार से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating