1 0
आदिम जनजाति की भाषा और संस्कृति को डूबने नहीं दूंगा हिरामन कोरवा। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 42 Second



प्रखंड चिनियां से संवादाता अनूप कुमार

दिनांक 01/10/2023 को ग्राम पंचायत टाटीदिरी टोला तेनुवाही प्रखंड धुरकी में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के जिला कोषाध्यक्ष हरेंद्र कोरवा के द्वारा किया गया। सभा में कोरवा भाषा के ऊपर मुख्य रूप से फोकस किया गया। कोरवा भाषा के लेखक हिरामन कोरवा के द्वारा कोरवा भाषा की जागरूकता पढ़ाई लिखाई के साथ स्वास्थ्य संबंधी बातों को प्रमुखता से रखा गया और आदिम जनजाति के संस्कृति के ऊपर भी चर्चा किया गया। आदिम जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव मुंद्रिका मांझी ने धुरकी प्रखंड के आदिम जनजाति संघ में एकता नहीं होने के कारण मांझी ने कहा कि हमलोग में एकजुटता नहीं होने के कारण हमलोग अपनी पहचान को नहीं बना सकते है।आदिम जनजाति के जिला सचिव कमलेश कोरवा ने कहा कि आदिम जनजाति की भविष्य को सुधारने के लिए हमलोग शिक्षा के ऊपर प्रकाश डालेंगे। अपनी संस्कृति के ऊपर प्रकाश डालेंगे तो ही हमलोग अपना पहचान बना सकते है। सरकार से अपनी अधिकार ले सकते है। सभा की अध्यक्षता कर रहे हरेंद्र कोरवा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाय क्युकी हमलोग सरकार के डायरी से बहुत दूर है। अगर हमलोग के संगठन में मजबूती नहीं होगी तो हमलोग अपना हक अधिकार सरकार से नहीं ले पाएंगे। मौके पर प्रखंड समन्वयक संयोजक का चुनाव भी किया गया। संयोजक सुनील कोरवा, उप संयोजक रमेश कोरवा, सदस्य – बीरेंद्र कोरवा,सरयू कोरवा,प्रताप कोरवा,मनोज कोरवा,नंदू कोरवा। सभा में आदिम जनजाति जिला कर्मचारी संघ अध्यक्ष सामदेव देवार,सचिव कमलेश कोरवा,कोरवा भाषा लेखक हिरामन कोरवा,राम विचार प्रहिया प्रखंड अध्यक्ष चिनियां,उपाध्यक्ष शिवपूजन कोरवा,प्रखंड सचिव बीरेंद्र कोरवा उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress