सीओ की दरियादिली: गरीब-असहाय महिला को किया आर्थिक मदद, बेहतर अधिकारी होने का निभाया फर्ज।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा पंचायत के करचा टोला निवासी बुधनी देवी को अंचलाधिकारी सह खाद आपूर्ति पदाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने अपने निजी खर्चे से एक बोरा चावल, 10 किलो आटा, 1 किलो तेल, 2 किलो नमक, 2 किलो टमाटर, 5 किलो आलू आदि देकर की आर्थिक मदद।
आपको बताते चले की बुधनी देवी अत्यंत असहाय एवं गरीब महिला है जो बीमारी से भी जुझ रही है जो एक जून के भोजन के लिए लाचार एवं बेवस है, जब इसकी जानकारी समाजसेवी बलराम पासवान ने अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार को दिया तो इन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्चे से महिला को मदद किया। महिला की मदद कर अधिकारी ने बेहतर अफसर होने की मिसाल पेश की । इनके इस प्रयास की हर तरफ सराहन हो रही है। प्रखंड में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोये इसके लिए अंचलाधिकारी हमेशा मदद के लिए तत्पर हैं। इन्होंने असहाय महिला को मदद कर अच्छे नागरिक के साथ बेहतर अधिकारी होने का फर्ज निभाया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है। देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर तबके के लोगों की जरूरत पड़ती है, ऐसे कार्य से सामाजिक समरसत्ता बढ़ती है।
मौके पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी बलराम पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य बिगा पासवान आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating