Read Time:1 Minute, 18 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर रविवार को रमना प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव तथा शहर के लोगों ने सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाया।
रमना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में थाना परिसर सहित सार्वजनि स्थानों पर पुलिस जवान के साथ मिल साफ सफाई किया,एवं ग्रामीणों के स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। वही रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी के नेतृत्व में पंचायत भवन एवं सार्वजनिक स्थानों का सफाई किया गया। वही स्थानीय लोगों द्वारा करीब एक घंटा तक स्वच्छता अभियान चलाकर की साफ सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश देकर बापू जी को ‘स्वच्छांजलि’ दी गई।