0 0
Read Time:4 Minute, 43 Second

पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

जे जे ए की जिला स्तरीय बैठक संपन्न


झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई कि जिला स्तरीय बैठक परिषदन भवन में आयोजित हुई।बैठक में मुख्य प्रदेश इकाई से प्रतिनिधि के रूप में संजय मिश्रा और संजय सिंह उमेश मौजूद रहे। वहीं की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने की।इस दौरान मौके पर सभी प्रखंडों से आए पत्रकार शामिल रहे। मौके पर महासचिव नितेश तिवारी ने बताया की सदस्यों की भूमिका संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्य है.संगठन सभी सदस्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है. वहीं हमारे संगठन के द्वारा पत्रकारों के हित में नि: शुल्क साप्ताहिक क्लास भी आयोजित की जाती है। जिससे पत्रकारों को पत्रकारिता और खबर संकलन संबधित कई जानकारी दी जाती है इसमे सभी की उपस्थिति नितांत आवश्यक है। इसके अलावा पत्रकारों को किसी प्रकार की समस्या होने पर संगठन 24 घंटे उनके साथ है।मौके पर मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने कहा की विपरीत परिस्थिति के बावजूद जिले के इतने पत्रकार बैठक में मौजूद है बेहद खुशी की बात है. कभी बैठक में 4 से 5 सदस्य हीं शामिल हो पाते थे. ये संगठन और जिला अधिकारियों के कार्य प्रदर्शित कर रहा है.वहीं संजय सिंह उमेश ने कहा की संगठन के कार्य बेहद सक्रियता से किया जा रहा है। संगठन के विकास और विस्तार के लिए पत्रकारों को अपने खबरों के साथ साथ संगठन के लिए भी सक्रियता से कार्य करना आवश्यक है।


बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य में जुड़े नए सदस्य

संगठन को मजबूती बनाने के लिए कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य में नए नाम जोड़े गए. जिसमें ओमप्रकाश कुमार,अश्विनी शर्मा,राजू राय, लवकुश कुमार सिंह,यमुना कुमार, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार शशि कांत ओझा को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया. वही संगठन के सदस्य ताराचंद यादव को जिला सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में चयन किया गया.कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता और अनुशासन समिति के रूप में अमित तिवारी को नामित किया गया।


खबरों में सत्यता का रखे खास ख्याल

मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवस्ताव ने कहा की संगठन आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलेगी. बसरते आपकी गलती नहीं होना चाहिए। खबरों के लिए सबसे खास है उसकी सत्यता का पहचान करना. बिना पुष्टि के कोई खबर को प्रकाशित करने से बचे. इसके लिए संगठन द्वारा साप्ताहिक क्लास आयोजित की जाती है. आज के समय में खबरों का कॉपी पेस्ट ज्यादा होता है. उन खबरों से बचे.


मौके पर उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, शशिकांत ओझा, दीपक तिवारी, एस के रवि, संजीत कुमार,यमुना कुमार, मनोहर यादव, ताराचंद यादव, अनुज प्रसाद,राशिद अनवर,ए सकेंद्र कुमार, धीरेंद्र विश्वकर्मा, मोहमद सफी, मनोज कुमार सिंह, अनिल शर्मा, प्रेम कुमार, मनीष कुमार, सौरव कुमार, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार, लवकुश कुमार सिंह, राजू रंजन, अखिलेश ठाकुर, रूपेश कुमार, अवध किशोर राय, ओम प्रकाश, मिथिलेश कुमार यादव, अमित कुमार तिवारी, सतीश कुमार, अश्विनी शर्मा, मोहित सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *