15 वां वित्त आयोग से तीन लाख रुपए की लागत से बने पीसीसी पथ का मुखिया दुलारी देवी ने किया उद्घाटन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी सोमवार को सर्वेश्वरी चौक से करीमन साह (जयप्रकाश गुप्ता) के घर तक बने पीसीसी पथ का अनावरण पंचायत समिति सदस्य सीता देवी के उपस्थिति में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ कर किया। 15 वां वित्त आयोग से लगभग तीन लाख रुपए के लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है।विदित हो कि रमना पंचायत के अतिमहत्वपूर्ण सड़क में शामिल उक्त पथ से गुजरते हुए रमना के गोसाईबाग,बगौंधा,टंडवा विशुनपुरा प्रखंड के जोगीराल खूर्द,जतपुरा,सरांग,बटौआ,दर,
पतिहारी सहीत आधा दर्जन गांवों के लोग हाईवे पर पहुंचते है।मौके पर दुलारी देवी ने कहा कि रमना पंचायत के महत्वपूर्ण मार्ग का पीसीसीकरण हो जाने से लोगों को राहत मिली है।उन्होंने कहा कि युक्त पथ निर्माण में सभी लोगो का सहयोग मिला है।उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय का पंचायत होने के कारण रमना का तेजी से शहरीकरण हो रहा है।हम सबों का पंचायत स्वच्छ और विकसित हो इसके लिए मिलजुल कर प्रयास किया जाएगा।मौके पर पंचायत सचिव विनोद राम,रोहीत वर्मा,विरैची पासवान,देवनाथ साह,मोतीचंद साह,नागेद्र कुमार सिंह,अनुज कुमार सहीत दर्जनों लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating