रमना प्रखंड कार्यालय में प्रमुख करुणा सोनी के उपस्थिति में पंचायत समिति की बैठक हुई संपंन्न!

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय के उपस्थिति में संपंन्न हुई।मौके पर प्रमुख करुणा सोनी की ने सरकारी राशन गोदाम से राशन चोरी होने का मामला उठाया।करुणा सोनी ने कहा कि राशन की चोरी हो जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नही होना संदेह को उत्पन्न कर रहा।जबकि यह मामला आम चर्चा है। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी,पदाधिकारी या प्रतिनिधि के उपस्थित नही रहने से करुणा सोनी सहीत सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहीर करते हुए नियमाकूल कार्रवाई की मांग किया है साथ ही घरके उपर से गुजरें हाई टेंसन तार को हटाने की मांग को प्रमुखता से रखा।बैठक में उपस्थित मड़वनिया मुखिया ने प्राथमिक विद्यालय कोरगा में अतिरिक्त शिक्षक नियुक्ती की मांग किया।जबकि कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पांडेय ने पंचायत के सिद्धी टोला,वियार टोला आंगनबाडी केंद्र की स्थापना कराने तथा भागोडीह के बीडीसी कविता विश्वकर्मा ने मुरली टोला में आंगनबाडी केंद्र के छत ढलाई कराए जाने का मामला उठाया।मौके पर सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय ने कहा कि सदस्यों के द्वारा बैठक में लाए गए प्रस्ताव को संबंधित विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा वही बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी,कर्मी के विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, उप प्रमुख खजीदा बीबी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, राहुल प्रकाश, विक्रांत चौधरी सहित सभी कर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating