धूमधाम से मनाया जाएगा 18वां दुर्गा प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना
प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का 18वा दुर्गा प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम धूमधाम से बुधवार को मनाया जाएगा।जानकारी देते हुवे मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस दरम्यान मंदिर सहित पूरे प्रांगन को फूल डेकोरेशन से आकर्षित रूप से सजाया जाएगा।कलश स्थापना के बाद मंदिर के प्रांगन में दुर्गा पाठ का आयोजन किया जायेगा।ततपश्चात हवन के बाद नवकन्याओ के प्रसाद ग्रहण के बाद महाभंडारा का आयोजन होगा।मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया की वर्ष 2006ई में स्थानीय लोगो के द्वारा मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापना कर लगातार पुरोहित रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सुबह शाम आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव विश्वजित कुमार,कोषाध्यक्ष रविंशंकर गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता,उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,संतोष प्रसाद,मुन्ना प्रसाद,मिठू गुप्ता,राकेश कुमार,जितेंद्र कुमार गुप्ता,रविन्द्र प्रसाद,,सुमित कुमार,बिट्टू कुमार, पप्पू प्रसाद,अनिल कुमार,टुनटुन सोनी,आदि का सराहनीय भूमिका मिल रही है.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating