पंचायत सहायक 253 दिनों से हड़ताल के बाद वापस कम पर लौटने का ज्ञापन सौंपा
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : पंचायत सचिवालय सहायक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ज्ञापन सौंपा। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम एवं तमाम विधायक एवं मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया । विदित हो कि 12 मार्च के कैबिनेट में पंचायत सहायक का दर्जा देने तथा ₹2500 प्रत्येक महीने दिए जाने की घोषणा की सराहना किया कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर काम पर लौटने की जानकारी दिया पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष विवेकानंद चौबे ने बताया कि मांगों को लेकर राज्य के पंचायत स्वयंसेवक कर्मी 253दिन से हड़ताल पर थे लेकिन सरकार द्वारा कैबिनेट में मांग पूरा होते ही अब काम पर लौट गए है और सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। योगदान पर लौटे पंचायत सहायक कर्मियों को बीडीओ जागो महतो ने शुभकामना देते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं महत्वाकांक्षी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया बीडीओ श्री महतो ने कहा कि अबुआ आवास प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं में आप सभी लोग सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है आप लोगों की मांग जनहित को देखते हुए सरकार ने पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में जनहित से जुड़े सभी कार्यों को आप धरातल पर लागू करने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर भरत कुमार, रूपेश कुमार, परमेश्वर चौधरी, चिंता गौतम, विनीत गौतम, विंदा गौतम, राजू साव, तरुण कुमार चौबे, विकास पाठक, अमित कुमार, अजय कुमार, विनय यादव, राजकुमार राम, प्रभु चंद्रवंशी, राजन कुमार, उपेंद्र कुमार, सद्दाम अंसारी, आशीष कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार, कंचन प्रभाकर, मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे|
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating