0 0
मतदान केंद्रों पर ए०एम०एफ सुनिश्चित कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 8 Second

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा मतदान केंद्रों पर ए०एम०एफ यानी जरूरी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने को लेकर सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी संग बैठक किया गया। समीक्षा के क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना के कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि अधिकांश मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण रैंप समेत अन्य व्यवस्था कर ली गई है। बैठक में उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर संबंधित पदाधिकारी को अपने स्तर से दोबारा से मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने को कहा गया। समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि कुछ मतदान केंद्रों पर सर्विस वायर लगाना शेष है, जिसपर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को अगले 1 सप्ताह के अंदर शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सर्विस वायर लगाना सुनिश्चित करने को कहा गया। जिससे शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके। बैठक में मतदान केंद्रों पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था की जानकारी कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से ली गई। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है, साथ हीं कुछ मतदान केंद्र पर शौचालय मरम्मती का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने अगले 1 सप्ताह के अंदर शौचालय मरम्मती कार्य पूर्ण कराने एवं शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार दास समेत कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, झारखंड शिक्षा परियोजना के कनीय अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress