कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी थाना के सभागार में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहम्मद आफताब आलम ने की। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें। कांडी प्रखण्ड शांतिप्रिय प्रखण्ड रहा है। पहले भी होली में कांडी में किसी तरह जा कोई अप्रिय घटना नही घटी है उम्मीद है यह परम्परा को आप सभी कायम रखेंगे। जबकि थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने होली पर्व को लेकर ढेरों सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। शोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। चुकी आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबारी भी सतर्क हो जाएं। शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने के मुख्य कारण शराब ही है। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंगों का ही त्योहार है। इसलिए रंग का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के साथ जोर-जबरदस्ती न करें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। होली पर्व के मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामना दिए।मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकु पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय,मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, बीडीसी मीरा सिंह, शशिरंजन दुबे, विनोद प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मुर्तुजा अंसारी, अशोक प्रसाद, मणिकांत सिंह, मनोज कुमार चंचल, पंकज पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating