1 0
लोकसभा आम चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही सभी कोषांग सक्रिय! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 27 Second

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

मतदान कर्मियों के बीच किया जा रहा नियुक्ति पत्र का वितरण।

लोकसभा आम चुनाव हेतु प्रशिक्षण के लिए संभावित तिथियां निर्धारित।

लोकसभा आम चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के उपरांत जिले में गठित सभी कोषांगों में कार्य जोरों पर है। कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया एंड पब्लीसिटी कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, स्वीप कोषांग आदि में निहित निर्देशों के अनुरूप कार्य संचालित किये जा रहे हैं। लोकसभा आम चुनाव को संपन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों के बीच कार्मिक कोषांग से नियुक्ति पत्र भी निर्गत किया जा रहा है। सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र के साथ फॉर्म 12 भी दिया जा रहा है, जो वैलेट पेपर वोटिंग से संबंधित है। फार्म 12 फैसिलिटेशन सेंटर को हस्तगत कराया जाना है। सभी नियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों को स्टैंप साइज का दो रंगीन फोटो तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसे पहचान पत्र के रूप में तैयार किया जाना है। सभी विभागों से संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि भेजे जा रहे नियुक्ति पत्र का तामिला 24 घंटे के अंदर कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराएंगे। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण तिथि भी निर्धारित कर दिया गया है एवं आवश्यक रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निदेशित किया गया है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

दिनांक 27 मार्च 2024 से आरंभ होने वाले प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम बैच पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक जबकि द्वितीय बैच 2:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।

दिनांक 27 मार्च 2024 को पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए तिथि निर्धारित की गई है। दिनांक 28 मार्च 2024 को प्रथम मतदान पदाधिकारी P1, दिनांक 30 मार्च 2024 को द्वितीय मतदान पदाधिकारी P2, दिनांक 01 अप्रैल 2024 को तृतीय मतदान पदाधिकारी P3 तथा 02 अप्रैल 2024 को महिला मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress