0 0
होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक, दिए कई निर्देश! - Garhwa Drishti

Read Time:6 Minute, 59 Second

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

गढ़वा जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं रमजान पर्व सम्पन्न कराने को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय समेत जिला के अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के रूप में विभिन्न प्रखंडों से आए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व संपन्न कराने की बात कहते हुए उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्योहारों की जानकारी दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व के दिनों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना गढ़वा जिला में घटित नहीं हुई है एवं किसी भी त्योहार में हम सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द माहौल में हंसी खुशी हर पर्व को मनाते आ रहे हैं। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्य से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए राज्य में गढ़वा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कहीं। बैठक में उपायुक्त ने त्योहारों के दैरान विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं दिया।


बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की बात कही, उन्होंने त्योहारों के दौरान यदि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उसे प्रशासन को सूचित करने को कहा, साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि ना करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान प्रशासन के साइबर सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने होली एवं रमजान पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील किया। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी को त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व को चिन्हित करने एवं पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सक्रिय होकर पेट्रोलिंग, धारा 107 के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य विषयों को लेकर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने को कहा जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से उन्होंने आमजनों से अपील किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर टोल फ्री नंबर 100 डायल कर पुलिस प्रशासन को सूचना जरूर दें। जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर इस निमित्त विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ हीं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र में अनुमण्डल, प्रखण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक कर संवेदनशील स्थलों पर संबंधित ग्राम में दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग करने को कहा गया। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रखंडों के शांति समिति के सदस्य, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतीयश विजय टोप्पो, अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक दंडाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी मंझिआंव/श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी, गढ़वा जिला, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, गढ़वा जिला समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress