रमना थाना में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- होली को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को थाना परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि होली के साथ-साथ रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। ऐसे में हम एक-दूसरे के भावनाओ का समान करते हुए होली का त्योहार मनाये। सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय ने कहा कि होली का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। साथ ही त्योहार गीले-शिकवे भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। थाना प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि देश मे लोक सभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है,ऐसे में कोई भी आयोजन से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध करवाई लगतार जारी है। थानेदार ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए धूम-धाम से होली मनाने की अपील की है। बैठक को विधायक प्रतिनिधि रूपनरायन यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया दुलारी देवी,अजीत पांडेय,सन्तोष सिंह, समाजसेवी अजित कुमार सोनी, सुनील कुमार गुप्ता,चुनु सिंह,शौकत अंसारी,नसीरुद्दीन अंसारी,अमानत अंसारी,वीरेंद्र बैठा,रामचन्द्र राम,कुलदीप राम, गुलाम अली अंसारी,सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया। संचालन विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया।मौके पर कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating