0 0
रामनवमी पर्व, सरहुल तथा ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 59 Second

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा(गढ़वा):- सोमवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में आगामी रामनवमी तथा ईद उल फितर पर्व को देखते हुए बिशुनपुरा अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया की अध्यक्षता में हुई शांती समिति की बैठक। बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा द्वारा किया गया। वहीं शांती समिति बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया की रामनवमी के दिन डीजे(साउंड बाजे) कम साउंड में बजेंगे एवं भड़काऊ गाना नहीं बजाने की अपील कि।
वहीं उन्होंने कहा कि जुलुस को ससमय तथा शांति व्यवस्था कायम रखते हुए संपन्न किया जाए। वहीं रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी। वहीं पुलिस अफवाह पर अपनी पैनी नजर रखेगी। अगर कोई समस्या होता है तो आप तत्काल पुलिस से संपर्क कीजिए जिसका त्वरित निवारण किया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जुलुस कार्यक्रम में सड़क बाधित किए बिना जुलुस कार्यक्रम किया जाए। वहीं शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बिशुनपुरा अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की लोगों से आग्रह किया। वहीं उन्होंने ईद उल फितर तथा रामनवमी पर्व पर सभी लोगों को मिल जुल कर त्योहार को सम्पन्न करने की बात कही तथा रामनवमी के हर अखाड़ा में लगभग दस वॉलिंटियर रखने की बात कही। उन्होंने तपती धूप गर्मी को देखते हुए जुलुस में जलपान की व्यवस्था रखने की बात कही। वहीं उन्होंने रामनवमी जुलुस में मोटरसाईकिल नहीं चलाने की अपील की तथा रामनवमी जुलुस निर्धारित मार्ग से ही जुलुस निकली जायेगी जिसका अनुपालन करना होगा। वहीं रामनवमी पर्व को देखते हुए प्रसाशन की शोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगी। जिससे गलत अफवाह संदेश फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जुलुस में शराबियों पर नजर रहेगी तथा पकड़े जाने पर उनपे कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं शांती समिति की बैठक में लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के पतिहारी देवी धाम पूजा पाठ करने का स्थल की बात कही। जिसे तुरंत संज्ञान में लेकर अंचलाधिकारी ने शाम चार बाजे वहां के लोगों के साथ बैठकर उस समस्या पर बात करने की बात कही। वहीं शांती समिति की बैठक में बिशुनपुरा अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया, थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएसआई अमित प्रशांत, एएसआई संजय महतो, गढ़वा जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि पुल्तसय शुक्ला, जयसवाल मेडिकल के प्रोपराइटर दीपक जी, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दीक्षित, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह, पिपरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, बिशुनपुरा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बलराम पासवान, युवा समाजसेवी आलम बाबु, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम,अभिजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, राजू ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress