एक बहन को विदाई सामग्री देकर कन्या विवाह विकास सोसायटी ने किया विदाई
Read Time:2 Minute, 48 Second


गढ़वा जिले के गरीब की बेटियों के लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सहारा बनकर आगे आ रहा है। सोसाइटी की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय के विशुनपुरा प्रखंड के अमहर पंचायत गांव निवासी बिकरम वियार की पुत्री को विवाह सामग्री दिया गया। सोसाइटी के जिला प्रबंधक बबन उर्फ अयूब खान ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी झारखंड बिहार में हजारों लड़कियों को शादी में सहयोग कर चुका है। अब यह संस्था छत्तीसगढ़ व महानगर मुंबई में भी जागरूक करने का कार्य शुरू कर दी है। बहुत जल्द महानगर के मुंबई में भी सामुहिक विवाह कराकर अपने गरीब बहनों का डोली सजाने का कार्य करेगा। उन्होने कहा की गढ़वा जिला में संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीबों के बीच कंबल, बच्चो के बीच किताब, खाद्य सामग्री का वितरण और बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक दर्जनों गरीब लड़कियों की शादी में विदाई सामग्री देने में सहयोग किया है। साथ ही साथ संस्था में रजिस्टर्ड बच्ची के बीच प्रोत्साहन उपहार भी दिया गया है। इस अवसर पर संस्था के कन्या विवाह के कार्यकर्ता प्रमण्डल प्रभारी विभूति पांडे, रंजीत कुमार, विकास तिवारी शंकर मेहता, योगेंद्र पासवान, अमित वियार आदि उपस्थित थे।






About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating