0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
एक बहन को विदाई सामग्री देकर कन्या विवाह विकास सोसायटी ने किया विदाई

गढ़वा  जिले के गरीब की बेटियों के लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सहारा बनकर आगे आ रहा है। सोसाइटी की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय के विशुनपुरा प्रखंड के अमहर पंचायत गांव निवासी बिकरम वियार की पुत्री को विवाह सामग्री दिया गया। सोसाइटी के जिला प्रबंधक बबन उर्फ अयूब खान ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी झारखंड बिहार में हजारों लड़कियों को शादी में सहयोग कर चुका है। अब यह संस्था छत्तीसगढ़ व महानगर मुंबई में भी जागरूक करने का कार्य शुरू कर दी है। बहुत जल्द महानगर के मुंबई में भी सामुहिक विवाह कराकर अपने गरीब बहनों का डोली सजाने का कार्य करेगा। उन्होने कहा की गढ़वा जिला में संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीबों के बीच कंबल, बच्चो के बीच किताब, खाद्य सामग्री का वितरण और बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक दर्जनों गरीब लड़कियों की शादी में विदाई सामग्री देने में सहयोग किया है। साथ ही साथ संस्था में रजिस्टर्ड बच्ची के बीच प्रोत्साहन उपहार भी दिया गया है। इस अवसर पर संस्था के कन्या विवाह के कार्यकर्ता प्रमण्डल प्रभारी विभूति पांडे, रंजीत कुमार, विकास तिवारी शंकर मेहता, योगेंद्र पासवान, अमित वियार आदि उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *