गढ़वा पुलिस ने एक ग्यारह लाख 30,000 रुपए की ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार में धर दबोचा। अभियुक्तों ने 50 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर ग्राम झुरा थाना गढ़वा के निवासी दशरथ राम से 11 लाख 30 हजार रूपए की ठगी किया था। इसकी शिकायत दशरथ राम ने गढ़वा थाना में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार SIT टीम का गठन किया गया। इस मामले में पुलिस ने कांड का उद्भेदन कर एक बड़े केस का खुलासा किया। जिसे सुनकर आप चौक जायेंगे। आइए जानते हैं पुरे मामले को..
पकड़े गए दोनों अभियुक्त बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाला और माइक्रोफाइनांस कंपनी के प्रबंधक बताते हुए दशरथ राम को अपने जाल में फंसा लिया। लगातार तीन महीना से मिलकर इतनी बड़ी पैसा ऐठ लिया। आपको जानकर हैरान होगा कि इनमें से एक अभियुक्त दिल्ली में ऑटो रिक्शा चालक था। फिर धोखाधड़ी से अधिक पैसा कमाने के लिए इसने दिल्ली में ही यह धंधा शुरू कर दिया। लॉकडाउन के बाद अपने पैतृक गांव आकर आसपास के गांवों में धोखाधड़ी से पैसा कमाना शुरू कर दी। लेकिन पहचान खुलने के बाद उसने गढ़वा डालटेनगंज क्षेत्र को अपना निशाना बनाया। पहला अभियुक्त का नाम रोशन कुमार और दूसरा उसका फुफेरा भाई हरेंद्र प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दोनों डाल्टेनगंज के स्टेशन रोड में स्थित होटल RDS में ठहरे थें। गौर करने की बात है इन जैसे लोगों के बहकावे में आकर इतनी बड़ी रकम दूसरे को सौंप देते हैं।
छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गढ़वा कृष्ण कुमार, पुअनी प्रवीण कुमार, संतोष कुमार पांडेय, स अ नी अभिमन्यु कुमार सिंह, एवं पुलिस दल बल के जवान शामिल थे।
1,034 total views, 2 views today