पलामू में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पलामू ज़िले के शहर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान निमिया के रहने वाले राजेन्द्र राम चन्द्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार चन्द्रवंशी उर्फ गुडून के रूप में हुई। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है,जबकि मृतक के परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं। सुमित का शव बीसफूटा पुल रेलवे लाइन पर मिला। शौच के लिए गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक के फूफा धर्मेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार शाम छह बजे घर से सुमित निकला था। रात साढ़े आठ बजे घर के आस पास अंतिम बार देखा गया था। रात में घर नहीं आया। मृतक के मोबाइल फोन पर फोन किया गया तो पुलिस ने बिस्फुटा के पास बुलाया। तब उसके मौत की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वाले और मुहल्लेवासियों का कहना था कि उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को पटरी पर फेंक दिया गया। मृतक के मोबाइल फोन की जांच की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating