1 0
बंशीधर नगर अंजुमन कमिटी के सदर का चुनाव हुआ संपन्न,,तौहीद खान बने नए सदर - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 38 Second

श्री बंशीधर नगर:-नगर उंटारी अंजुमन कमेटी सदर का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ.सुबह 8 बजे से 3बजे तक मतदान किया गया.सदर पद के लिये दो उम्मीदवार कलाम खान औऱ तौहीद खान चुनाव मैदान में थे.कलाम खान का कार छाप और तौहीद खान का बुलेट मोटरसाइकिल छाप चुनाव चिन्ह मिला था,जिसमे कलाम खान को 536 और तौहीदखान को 549मत मिले तथा 28 मत रद्द कर दिया गया.तौहीद खान 13 वोट से जीत दर्ज कर सदर निर्वाचित हुये. सरपरस्त तस्लीम खान व चुनाव कमेटी के द्वारा सदर का सर्टिफिकेट दिया गया.नवनिर्वाचित सदर तौहीद खान ने समाज के लाेगों को भरोसा दिलाया कि शहर में मुस्लिम समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही समाज उत्थान के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।सदर तौहीद खान ने कहा कि हमें सभी का साथ मिला है, इसके लिये हम सभी के प्रति अभार करते हैं. हम सभी समुदाय को साथ लेकर अमन चैन बहाल करेंगे और गांव की तरक्की के लिए कार्य करेंगे. सरपरस्त तस्लीम खान, चुनाव कमेटी प्रभारी शमीम खान,हाजी नेजाम खान,सीनियर महमूद आलम,साजिद खान,मेराजुद्दीन खान,अजहरुल अंसारी,यासीन अंसारी,मुन्ना शाह,मजमुदिन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे. नवनिर्वाचित सदर तोहिद खान ने मतदाता एवं चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया . सदर का चुनाव पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बधाई देने वालो में तस्लीम खान, शकील अहमद, नसरुल्लाह खान,हैदर खान, नेपाली खान,मंसूर खान,सद्दाम खान, फेराजुल्लाह खान,ताज मोहम्मद खान, फैयाज खान,आजाद आलम,महमूद आलम,सहित अन्य के नाम शामिल है.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress