।। धुरकी पुलिस ने दो दिन विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।।
✍🏻जिला ब्यूरो अरमान खान
धुरकी(गढ़वा):-जिले के कप्तान अमन कुमार के द्वारा जिला अंतर्गत सभी थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों का निष्पादन करने के साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे।जिसके उपरांत धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार लंबित कांडों एवं माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान दिनांक 07-08 नवंबर 2025 को चलाया गया। इस अभियान के दौरान धुरकी थाना कांड संख्या 104/23 के अभियुक्त/वारंटी
1. भागीरथी सिंह
2. हरिवंश सिंह
3. महेंद्र पासवान
तथा CF संख्या 139/12 के वारंटी सुकन परहिया एवं C संख्या 1880/16 के वारंटी दिनेश बैठा — कुल 5 अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उचित मार्गरक्षण में भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे अपराधियों को अब किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating