गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गरीबों के साथ हर पल खड़ी है। वे बुधवार को बुलका पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि शिविर के माध्यम से आम लोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते है। विधायक ने जरूरी सेवाओं के लिए शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश मौके पर उपस्थित बीडीओ को दिया।कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष शांति देवी ,प्रमुख करुणा सोनी एवं वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन बीडीओ विकास पांडेय ने किया।मौके पर मुखिया अनिता देवी,पंचायत सचिव नितेश मिश्रा के अलावे प्रखंड सह संचालनकर्मी मौजूद थे। इधर रमना पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लाभुको को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,मुखिया दुलारी देवी,पंचायत सचिव सुजाता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे ।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating