मड़वनिया पंचायत में सेवा सप्ताह शिविर सफल, कई लाभार्थियों को मिला त्वरित लाभ
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । मड़वनिया पंचायत अंतर्गत मवि सिलीदाग-एक के प्रांगण में मंगलवार को आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप अध्यक्ष शांति देवी,उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा,जिला सहकारिकता पदाधिकारी रीना कुमारी,प्रमुख करुणा सोनी,बीडीओ विकास पांडेय,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,एवं मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर जिप अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचना है। डीडीसी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर जरूरी सेवाओं का लाभ उठा रहे है। ऐसे में यह शिविर आमलोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि शिविरों मे आसानी से लोगो के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बीडीओ विकास पांडेय ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार आम लोगो की चिंता करती है।लोगो के जीवन स्तर में सुधार के लिए लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिविर के दौरान 6 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र,6लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र,25 लोगो को जॉब कार्ड एवं 20 लोगो को सर्वजन पेंशन का लाभ ऑन द स्पॉट दिया गया। इसके अलावा अलावे एक ट्राई साइकल,एक व्हील चेयर एवं दो वैशाखी का वितरण भी दिव्यागजनों के बीच किया गया।साथ ही दो प्रशिक्षित छात्राओं को निजी कंपनी में कार्य करने के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मुखिया स्वीटी वर्मा ने किया।मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पांडेय,पंचायत सचिव सुमन कुमार रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार ,आलोक तिवारी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating