कुपा पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़




चन्देश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। झारखंड में जारी सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम को लेकर जगह–जगह लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में सोमवार, 24 नवंबर को खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ और आवेदन दर्ज कराए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि 21 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में सेवा अधिकार सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत आम जनता को लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कानून में सभी सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा तय है, जिसके अनुसार विभागों को सेवाएँ उपलब्ध करानी होती हैं। लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा, सिआई अजीत कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, मुखिया प्रमोद राम, पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating