रमना में संविधान दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेश की एकता की मिसाल

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। संविधान दिवस के अवसर पर रमना सर्वेश्वरी चौक के समीप स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण जताते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मिलकर संविधान के आदर्शों को सामूहिक रूप से याद किया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से राजकुमार साह, भगवत दयाल सिंह, रामकिशन राम, प्रभात कुमार, अनुज कुमार, रामचंद्रा राम, विरैची पासवान, मुकेश कुमार, भोला राम, रितु पासवान, महेश शर्मा, अशर्फी राम, चंदन गुप्ता सहित कई नागरिक शामिल थे।
वक्ताओं ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है, और इसे जानना-समझना तथा इसके सिद्धांतों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सभी ने सामाजिक एकता, समानता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating