पहले घर में खरीदाया बाइक, फिर किस्त भरने को लेकर विवाद अंत में पिता और बड़े भाई की हत्या
ज़िला ब्यूरो अरमान खान
मामला गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचवार गांव का है जहां एक युवक अपने पिता और भाई को मार डाला,इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने कारण बहुत ही छोटा है। युवक पुत्र राकेश पासवान पिता और भाई का अचानक दुश्मन कैसे बन बैठा, आखिर क्यों उसने अपने ही पिता भाई की हत्या कर दी।
घर में एक बाइक की ख़रीदी हुई थी, जिसका क़िस्त भरा जा रहा था, उक्त बाइक में हिस्सेदारी और क़िस्त को चुकता करने को ले कर परिवार में अक्सर बहस हुआ करता था, बीते रात को एक बार फ़िर दोनो भाई राकेश और राणा के बीच बहस शुरू हुआ जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया, दोनों भाइयों को आपस में उलझता देख पिता नंदू पासवान दोनो को समझाने पहुंचे, राणा ने पिता की बातों को माना और वो अलग हो गया,लेकिन इस बीच राकेश और ज़्यादा आक्रोशित हो गया और उसने पास में पड़े डंडे को उठा लिया, पिता और भाई के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार किया, दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर घर के महिलाओं की चीख पुकार सुन गांव के लोग पहुंचे और दोनों घायल पिता पुत्र को इलाज़ वास्ते अस्पताल पहुंचाया, ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही बंशीधर नगर के कर्मनिष्ठ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिए और भेजने के साथ साथ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने जांच शुरू कर दी और आरोपी राकेश पासवान को गिरफ़्तार कर लिया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating