संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 645वी जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
डंडई से संवाददाता दीपक कुमार की रिपोर्ट
डंडई प्रखंड के करके पंचायत में रविदास विकास मंच के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्मदिन मनाई गई जिसमें लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात अंबेडकर चौक के प्रांगण में भीमराव अंबेडकर जी रविदास जी एवं गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि अरविंद तूफानी रणधीर सिंह, मुखिया सरवन चंद्रवंशी, अक्षय कुमार ,मनोज प्रजापति मंदिश राम इत्यादि लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम को प्रारंभ किए जिसका मंच का संचालन शिक्षक उपेंद्र राम के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वक्ताओं अक्षय कुमार ने बताया कि हमें किसी भी महापुरुषों का जन्मदिन मनाने से लोगों में उत्साह एवं प्रेरणा मिलती है और हमें महापुरुषों की जन्मदिन अवश्य मनाना चाहिए तत्पश्चात कार्यक्रम का मुख्य अतिथि अरविंद तूफानी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को नशा मुक्त करना आवश्यक है एवं विशेषकर लोगों को शिक्षा पर जोर देना है तभी हमारे लोग अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं तथा वक्ता मनोज प्रजापति ,सरवन चंद्रवंशी ,रणधीर सिंह, रामदेव यादव तथा दीपक कुमार ने इनके जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला तत्पश्चात मिशन गायक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रारंभ की गई जिसमें दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया गुरु रविदास जी के जयंती पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने इस कार्यक्रम को काफी सराहा एवं प्रेरणा का स्रोत बताया इस कार्यक्रम में संजय राम, चंदेश तूफान ,विनोद राम शिक्षक, अशोक राम डीलर ,मंदीष राम, कृष्णा राम, एस कुमार राम शिवपूजन शर्मा, शिव कुमार राम, रामरक्षा राम, कुलदीप राम, राजू रंजन रवि के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating