थानेदार और सब इंस्पेक्टर में जमकर मारपीट। दोनों निलंबित
पाकुड़ जिले में ड्यूटी को लेकर उत्पन्न विवाद में थानेदार और सब इंस्पेक्टर के बीच हुई नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पुलिस पदाधिकारियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जब इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन को मिली तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर जफर आलम और हिरणपुर थानेदार मदन कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी मदन कुमार ने सब इंस्पेक्टर जफर आलम को गश्ती में जाने की ड्यूटी दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान सब इंस्पेक्टर जफर आलम घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल को दिया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट समर्पित की और तब थानेदार और सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया। इस मामले में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि ड्यूटी नहीं जाने को लेकर थानेदार और सब इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। उन्होने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को कर दी गयी, उसके बाद दोनो को निलंबित करते हुए हिरणपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार को थानेदार बनाया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating