तेज आंधी तूफान एवम हुए ओलावृष्टि के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त
अमित वर्मा की रिपोर्ट
मंझियाओं : देर शाम लगभग साढ़े छः बजे आई अचानक तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गई है, बताते चले की जहा क्षेत्र में लगभग बहुत से घरों में सादी का माहौल चल रहा, ऐसे में सारी तैयारी हो चुकी, लेकिन प्रकृति के मार से कही टेंट पंडाल उड़ गया, तो कही खाना बेकार हो गया, तो किसी का असबेस्टस का छत उड़ गया, इससे पूरी तरह सब कुछ छतिग्रसत हो गया, कई जगह लोग पूरी तरह परेशान दिखे, तो कही लोग अपनी किस्मत को कोश रहे थे, वही सारे ग्रामीण मिलकर बेटी के सादी समारोह को सफल बनाने के लिए प्रयासरत दिखे, मेन बाज़ार में काफी नुकसान हुआ वही पुराने अस्पताल के पास पेड़ एवम स्ट्रीट लाइट का पोल गिर जाने के कारण मंझियाओं गढ़वा मुख्य पथ घंटो जाम रहा, ग्रामीण कड़ी मशक्कत से पेड़ को हटाने का उपाय कर रहें दिखे, गढ़वा से आने वाले पब्लिक के माध्यम से बताया कि मंझियाओं आने तक सैकडो सिसम का पेड़ रोड पर गिरा पड़ा है, वही ग्रामीण शासन प्रशासन के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी से आग्रह कर रहे थे की अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में भीषण तूफान एवं बर्फ बारी से हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए अपने कर्मियों से आकलन करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करने का कष्ट करेंगे ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating