रमना में दुसरे दिन भी एनएच पर चला अभियान
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। रांची वाराणसी इकोनामिक कारिडोर के तहत रमना में बन रहे फोरलेन बाईपास और सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किए गए भूमि के मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी पक्का और कच्चा निर्माण नही हटाने पर मंगलवार को दुसरे दिन भी बुलडोजर चला।सीआई राजकुमार सिंह,राजस्व उपनिरीक्षक रामरक्षा सिंह,अमीन कुंदन कुमार ठाकुर,सुरक्षा बल और एनएच निर्माण कंपनी के कर्मीयों के उपस्थिति में ब्लाक मोड़ से सिरियाटोंगर तक अभियान चलाकर फोरलेन निर्माण में अधिग्रहण किए हुए भूमि पर पक्का और कच्चा निर्माण को जेसीबी मशीन के सहयोग से हटाया।अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंद किया गया था।हलांकि निर्माण हटाने के दौरान मुआवजा भूगतान कि विसंगतियों को लेकर प्रभावित रैयत मुखर रहे।सीआई राजकुमार सिंह ने कहा कि वैसे रैयत जिनका भूमि अधिग्रहण के बाद भूमि और निर्माण का मुआवजा का भूगतान कर दिया गया है।इसके बावजूद निर्माण को नही हटा रहे है।ऐसे में फोरलेन का निर्माण प्रभावित हो रहा था।भुगतान प्राप्त करने के बाद भी निर्माण नही हटाने वाले प्रभावित रैयतो को चिन्हित करते हुए निर्माण हटाने का सूचना दिया गया था।कुछ मोहलत भी दिया गया है।निर्माण नही हटाने की स्थिति में प्रशासन बाध्य हो कर निर्माण हटाते हुए खर्च की वसूली करेंगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating