0 0
महागठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीताने का संकल्प - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 6 Second
झामुमो के बूथ व पंचायत प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महागठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीताने का संकल्प

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरूवार को झामुमो के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों की जिला कमिटी के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डंडा, रमकंडा एवं चिनियां के बूथ प्रभारियों एवं पंचायत प्रभारियों को लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक वोट दिलाकर भारी मतों से विजयी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बूथ एवं पंचायत कमिटी को प्रत्येक गांव एवं पंचायत में डोर टू डोर कैंपेनिंग करने, मतदाताओ को जागरूक करने, बूथ कमिटी के लोगों का चुनाव करने आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। 
मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन अंदर से खोखला होती जा रही है। गत लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर सांसद विजयी हुए थे। परंतु आज की तिथि में  भाजपा के पास सिर्फ 292 सांसद बचे हैं। शेष सभी उपचुनाव हारते गये। भाजपा का ग्राफ पूरे देश में गिर रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा मात्र 430 सीट पर चुनाव लड़ रही है और नारा दे रही है कि 400 के पार सीट जीतेंगे। यह बिल्कुल हास्यास्पद है। यह नारा विपक्षियों का मनोबल गिराने एवं अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए है। परंतु भाजपा को इस बार पिछले चुनाव से भी काफी कम सीट मिलने वाला है। झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। सिर्फ जुम्लेबाजी पर ही भाजपा की सरकार चल रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा की निति एवं करतूतों तथा भाजपा सांसद बीडी राम की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता काफी मजबूत स्तंभ हैं। हमारे जितने भी बूथ प्रभारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी हैं। वे अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ संकल्पित होकर भाजपा की ठगनीति एवं जुमलेबाजी से जनता को अवगत करायें। इस बार भाजपा का नैया पार नहीं होने वाला है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, शरीफ अंसारी, रकमंडा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, डंडा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी सहित तीनों प्रखंडों के पंचायत प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress