0 0
ममता भुईया को बड़ी जीत दर्ज कराने को लेकर इंडिया गठबंधन की कार्यकर्ताओं ने की बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 59 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। पलामू लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी ममता भुईया को बड़ी जीत दर्ज कराने को लेकर इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन गुलहरी बांध के समीप किया गया.कार्यक्रम का अध्यक्षता झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार व संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव ने किया.कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित अनंत प्रताप देव ने संबोधित करते हुवे कहा आगामी 13 मई को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां लालटेन छाप पर मुहर लगाकर जीत दिलाने का अपील किया.वही जीप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा की इंडिया गठबंधन ने पलामू लोक सभा से ममता भुइयां प्रत्याशी देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है.जिसे हम सभी को मिलकर जीत सुनिश्चित कराने है.वही झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा की देश में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है देश को अडानी अंबानी चला रहे है गरीब असहाय लोगो को सुनने वाला कोई नहीं है.पलामू में दस वर्षो तक सांसद रहने के बावजूद बेरोजगारी दूर करने का सपना देख रहे है जिसे पलामू की जनता देख चुकी है.इस बार जनता बदलाव के लिए तैयार है उन्होंने लालटेन छाप को जीताने का अपील किया.कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबदुल्लाह अंसारी ने कहा की आज भाजपा के दस वर्षो के शासन काल में महंगाई चरम है.राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने दो नंबर लालटेन छाप प्रत्याशी ममता भुइयां को आपार मतों से जीत दिलाकर पहुना को विदाई करने की बात कही.कार्यक्रम को 20सूत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता मंसूर अंसारी,रोहित वर्मा,प्रदीप सिंह,अनुज कुमार आदि ने संबोधन किया.मौके पर गोपाल प्रसाद गुप्ता,कुलदीप पासवान,गुलामली अंसारी,राजेंद्र उराव,रामचंद्र राम,उदय प्रसाद,भरदूल पासवान,नंदू साह,विनोद भुइयां,मंजन प्रसाद, अलीजान अंसारी,उमाकांत पांडेय,सीताराम पांडेय,सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress