खजुरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण / फोरलेन निर्माण समेत अन्य सड़क निर्माण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।
Read Time:2 Minute, 36 Second



*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में NH-75 (SEC-V) खजुरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण / फोरलेन निर्माण योजना समेत अन्य सड़क निर्माण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, एलपीसी निर्गत, सत्यापन रिपोर्ट समेत अन्य की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्यों को करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कमर्चारियों को उक्त कार्यों से जुड़े किसी भी मामले को अपने स्तर से लंबित न रखने का निर्देश दिया। वहीं भूमि अधिग्रहण के पश्चात मुआवजा भुगतान की कार्रवाई भी ससमय करने का निर्देश दिया। जिससे योजनाओं का संचालन सरलता पूर्वक किया जा सके। वहीं गढ़वा से चिनियां तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण की भी उपायुक्त ने समीक्षा किया। जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि मामले में मुआवजा भुगतान समेत अग्रेतर कार्रवाई को लेकर विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द हीं सेक्शन 19 के पश्चात मुआवजा भुगतान समेत अन्य कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। उपायुक्त ने आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। जिससे तय समय पर सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कराया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्त्ता मतियस विजय टोप्पो, जिला भू-अर्जन पदा० संजय प्रजाद, परियोजना निदेशक, एन०एच०ए०आई०, मेदिनीनगर / अंचल अधिकारी, गढ़वा/ मेराल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।







About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating