1 0
खजुरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण / फोरलेन निर्माण समेत अन्य सड़क निर्माण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 36 Second
खजुरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण / फोरलेन निर्माण समेत अन्य सड़क निर्माण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।*

*समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में NH-75 (SEC-V) खजुरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण / फोरलेन निर्माण योजना समेत अन्य सड़क निर्माण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, एलपीसी निर्गत, सत्यापन रिपोर्ट समेत अन्य की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्यों को करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कमर्चारियों को उक्त कार्यों से जुड़े किसी भी मामले को अपने स्तर से लंबित न रखने का निर्देश दिया। वहीं भूमि अधिग्रहण के पश्चात मुआवजा भुगतान की कार्रवाई भी ससमय करने का निर्देश दिया। जिससे योजनाओं का संचालन सरलता पूर्वक किया जा सके। वहीं गढ़वा से चिनियां तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण की भी उपायुक्त ने समीक्षा किया। जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि मामले में मुआवजा भुगतान समेत अग्रेतर कार्रवाई को लेकर विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द हीं सेक्शन 19 के पश्चात मुआवजा भुगतान समेत अन्य कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। उपायुक्त ने आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। जिससे तय समय पर सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कराया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्त्ता मतियस विजय टोप्पो, जिला भू-अर्जन पदा० संजय प्रजाद, परियोजना निदेशक, एन०एच०ए०आई०, मेदिनीनगर / अंचल अधिकारी, गढ़वा/ मेराल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress